फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Panchayat elections

पंचायत चुनाव : जिले में 3.68 लाख की जांच पूरी , 32,898 डुप्लीकेट वोटर डिलीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections
बुलंदशहर। अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अभियान चलाया गया। अभियान के तहत डुप्लीकेट वोटरों की पहचान कर उन्हें सूची से बाहर किया गया है। अधिकारियों ने जिलेभर में 3.68 लाख संदिग्ध मतदाताओं की जांच की, जिसमें 32,898 वोटर ऐसे पाए गए जिनकी दो या उससे अधिक स्थानों पर वोट थी। इन सभी मतदाताओं को सूची से डिलीट कर दिया गया है। 2,88,326 वोटरों को सत्यापन के बाद वैध घोषित किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश में डुप्लीकेट वोटर की जांच पूरी करने के मामले में बुलंदशहर जिला अव्वल रहा है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि जिले में सबसे पहले 3.68 लाख डुप्लीकेट वोटर की जांच का काम पूरा किया गया है। इसके बाद बरेली और हाथरस जिलों में भी यह जांच पूरी हो चुकी है। इस त्वरित और सघन सत्यापन प्रक्रिया के कारण जिले की मतदाता सूची में पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित हुई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में 3,68,326 डुप्लीकेट वोटर की सूची तैयार कर सभी 16 ब्लॉकों में सत्यापन कराया गया। सत्यापन करते हुए टीम ने ऐसे मतदाताओं की पहचान की, जिनका नाम दो अलग-अलग स्थानों पर दर्ज था। इस जांच में सबसे अधिक डुप्लीकेट वोटर सिकंदराबाद ब्लॉक में पाए गए, जहां 45,263 वोटरों की जांच हुई और 4,898 वोटर डिलीट किए गए। वहीं, सबसे कम 14,243 डुप्लीकेट वोटर की जांच बीबीनगर ब्लॉक में हुई, जहां से 1,496 वोटरों को डिलीट किया गया।
विज्ञापन






ब्लॉकवार मतदाताओं की जांच

ब्लॉक

डुप्लीकेट वोट डिलीट वोट

बुलंदशहर
26379

5250


अगौता
15134

390


गुलावठी
12785

2150

लखावटी
15527

2293

सिकंदराबाद
45263

4898

खुर्जा

31970

995

अरनिया
18971

1254

शिकारपुर
27014

3926

पहासू
27835

3361

डिबाई
25549

770

दानपुर

25864

1878

अनूपशहर
23682

2214

जहांगीराबाद
22006

716

स्याना

15156

290

ऊंचागांव

20948

1017

बीबीनगर
14243

1496

कुल


3,68,326

32,898
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed