{"_id":"606c9dd08ebc3ef1095d2868","slug":"panchayat-election-bulandshahr-news-gbd216716455","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी फसल पकाने के लिए खेत पर भी पहुंच रहे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी फसल पकाने के लिए खेत पर भी पहुंच रहे प्रत्याशी
विज्ञापन
शिकारपुर क्षेत्र में गेहूं की कटाई कर रहे एक परिवार से जीत का आशीर्वाद लेने पहुंचा एक प्रत्याशी।
- फोटो : BULANDSHAHR
चुनावी फसल पकाने के लिए खेत पर भी पहुंच रहे प्रत्याशी
बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन में भले ही अभी 10 दिन बचे हों, लेकिन संभावित दावेदारों के चुनाव प्रचार में अभी से ही तेजी देखी जा सकती है। प्रत्याशी अपनी जीत के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं। चुनावी माहौल के बीच गेहूं की फसल पक जाने पर किसान और मजदूर कटाई व निकासी में लगे हुए हैं। ऐसे में घरों में मतदाता नहीं मिलने पर प्रत्याशियों ने खेत की पगडंडी नापने के साथ वोटरों से जनसंपर्क शुरू कर दिया है।
जनपद में पंचायत चुनाव 29 अप्रैल को है। जनपदभर के ग्रामीण क्षेत्र में जैसे-जैसे नामांकन और मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है। वैसे-वैसे ही अपना जनसंपर्क शुरू कर दिया है। अब इस समय मतदाता सुबह-शाम के समय खेतों पर गेहूं की कटाई और निकासी के काम में लगे हुए हैं। उन्हें आस है कि जल्द से जल्द उनकी फसल सुरक्षित घर पहुंच जाए। वहीं, दूसरी ओर चुनावी जनसंपर्क में जुटे प्रत्याशी अपनी वोट पक्की करने के लिए खेत की पगडंडी से मतदाताओं से वोट मांगने की अपील करने के लिए पहुंच रहे हैं। आलम यह है कि वह दूर से भी खेत की कटाई में लगे वोटरों से राम-राम के साथ उनका हालचाल पूछना नहीं भूल रहे। साथ ही अपने पक्ष में वोट की अपील कर पैर तक छूकर आशीर्वाद मांग रहे हैं। गेहूं की कटाई और निकासी में जुटे किसानों के अलावा यह दावेदार मजदूरों से भी वोट मांगने में पीछे नहीं हैं। प्रत्याशियाें की ओर से वोटरों को कई तरह के रिझाने वाले दावे भी किए जा रहे हैं, लेकिन किसान उनको ही वोट देने की बात कर उन्हें खेत से चलता कर रहे हैं।
बकाएदारों को ही देना होगा नो-ड्यूज
बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में राज्य निर्वाचन आयोग ने ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत का नो-ड्यूज नामांकन पत्र के साथ दाखिल करना जरूरी कर दिया था। लेकिन अब इसमें छूट दे दी गई है। इसके तहत अब बकाएदारों को ही नो-ड्यूज जारी किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी नन्दलाल ने बताया कि पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों को नो-ड्यूज जारी किए जा रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर बकाएदारों की सूची ब्लॉक से प्राप्त की जा रही है। इसे ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा, ताकि नामांकन के समय अधिकारियों को पता चल सके कि नामांकन करने वाला किसी तरह का बकाएदार तो नहीं है। अभी तक निर्वाचन आयोग के आदेश पर सभी को नो-ड्यूज जारी करने के आदेश दिए थे। लेकिन अब इसमें राहत देने के साथ आदेश जारी किया गया है कि नो-ड्यूज बकाएदार को ही जारी किया जाए।
विज्ञापन
जिपं सदस्य के लिए अब तक 262 नामांकन पत्र बिके
बुलंदशहर। जनपद में जिला पंचायत सदस्य से लेकर प्रधान समेत सभी पदों पर नामांकन पत्रों की बिक्री जारी है। बुधवार जिपं सदस्य के लिए 45 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि अब तक 52 जिपं सदस्य के सीटों के लिए कुल 262 नामांकन पत्र बिक चुके हैं।
शिकारपुर ब्लॉक पर मंगलवार को प्रधान पद के लिए 57, बीडीसी के लिए 32 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। पहासू ब्लॉक पर प्रधान के 55, बीडीसी के 40 और ग्राम पंचायत सदस्य के 32 नामांकन पत्र बिके। दानपुर ब्लॉक पर प्रधान के 57, बीडीसी के 38 और पंचायत सदस्य के 51, बीबीनगर ब्लॉक पर अभी तक प्रधान के 95, बीडीसी के 49 और ग्राम पंचायत के 58, ब्लॉक ऊंचागांव पर प्रधान के 67, बीडीसी के 46 और ग्राम पंचायत सदस्य के 26 और अनूपशहर ब्लॉक पर प्रधान पद के लिए 37, बीडीसी के 22 और ग्राम पंचायत सदस्य के 29 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसी तरह अन्य ब्लॉकों पर प्रत्याशी नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे।