फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   panchayat chunav

जिपं के 52 वार्ड पर 578 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav
जिपं के 52 वार्ड पर 578 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रविवार को दूसरे दिन नामांकन किए गए। इस दौरान जिला पंचायत के कुल 52 वार्ड के लिए कुल 578 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। कलक्ट्रेट सभागार में हुए नामांकन में सबसे कम वार्ड छह, 25 और 37 पर पांच-पांच और सबसे अधिक वार्ड 43 पर 24 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। रविवार को अंतिम दिन सभी 52 वार्ड के लिए कुल 83 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह की पत्नी अल्पना सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा की पत्नी गीता चरौरा, सपा जिलाध्यक्ष अमजद अली गुड्डू की पत्नी निशा अमजद, भाजपा की प्रत्याशी अंतुल तेवतिया समेत अन्य प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया। इसके अलावा बुलंदशहर, सिकंदराबाद, खुर्जा, स्याना, गुलावठी, शिकारपुर, डिबाई, अनूपशहर, दानपुर, अगौता, बीबीनगर, पहासू, जहांगीराबाद, अरनिया, ऊंचागांव व लखावटी ब्लॉक में भी कोरोना महामारी की गाइडलाइन का पालन करते हुए ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किए गए। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि कलक्ट्रेट सभागार में चार स्थानों पर जिपं सदस्य पद के लिए नामांकन हुए हैं। इसके अलावा जनपद के सभी ब्लॉक क्षेत्र में नामांकन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुुआ है।
ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और बीडीसी के लिए कुल हुए नामांकन
ब्लॉक ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत सदस्य
बुलंदशहर 478 459 954
स्याना 230 346 367
गुलावठी 296 254 523
शिकारपुर 476 334 853
डिबाई 570 466 741
अनूपशहर 535 387 ---
दानपुर 535 420 806
अगौता 315 278 290
बीबीनगर 224 234 356
पहासू 577 461 856
जहांगीराबाद 411 368 534
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed