फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   panchayat chunav

पंचायत चुनाव : राम-राम चाचा-ताऊ... ख्याल रखना हमारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव : राम-राम चाचा-ताऊ... ख्याल रखना हमारा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जैसे-जैसे दावेदारों के नामांकन पत्र भरने और मतदान का समय नजदीक आता जा हा है। वैसे-वैसे गांवों में दावेदारों ने वोट पक्की करने के लिए वोटरों से संपर्क बढ़ाना तेज कर दिया है। वोटरों को रिझाने के लिए प्रत्याशी हर तरह का हथकंडा अपना रहे हैं। गांव में जब भी कोई मिलता है तो दावेदार अब राम-राम चाचा-ताऊ और चाची-ताई करना भी नहीं भूलते हैं। वह पांव छूकर ख्याल रखने की गुहार लगा रहे हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने जनपद में 17 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू करने और 29 अप्रैल को मतदान के लिए तिथि निर्धारित की है। जनपद में इस बार जिला पंचायत सदस्य की 52, प्रधानी की 946 ग्राम पंचायतों, 1315 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 12,147 वार्ड सदस्यों के पद पर चुनाव होना है। सभी पदों पर प्रत्याशी लगभग ताल ठोक चुके हैं। इसी के साथ नामांकन पत्र खरीदने और चुनाव की तैयारियों में भी जुट गए हैं। प्रत्याशी अपनी जीत के लिए समर्थकों के साथ वोटरों से लगातार जनसंपर्क बना रहे हैं। वोट पक्की करने के लिए दावतों का दौर जारी है तो वोटरों से सुबह-शाम राम-राम कर वोट की अपील की जा रही है। सबसे अधिक चुनाव में प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पद वाले प्रत्याशी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। वह अपनी जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे और वोट के लिए मतदाताओं को लुभाने में भी पीछे नहीं हैं। वह समय-समय पर अपने पक्ष में होने वाली वोट का पता करने के लिए समर्थकों के साथ ही चर्चा कर रहे हैं। प्रत्याशियोें ने गांव से बाहर रहने वाले वोटरों से भी संपर्क कर मतदान वाले दिन वोट डालने के लिए गांव में पहुंचने के लिए भी संपर्क तेज कर दिया है। इसके लिए वह अपना वाहन भेजने या फिर किराए का वाहन लाने पर उसका किराया देने की भी बात कर रहे हैं। चुनाव में युवा दावेदार सबसे ज्यादा सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। महिला प्रत्याशियोें की जगह उनके परिवार के लोग वोट की अपील करने में पीछे नहीं है। उन्होंने चुनाव की पूरी कमान अपने हाथ में ले रखी है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है तो प्रत्याशी भी सक्रिय होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्याना में बिका प्रधान और बीडीसी का एक-एक नामांकन पत्र
बुलंदशहर। राज्य निर्वाचन आयोग का आदेश है कि अवकाश के दिन भी नामांकन पत्रों की बिक्री जारी रहे। लेकिन जनपद में रविवार को स्याना ब्लॉक पर ही प्रधान का एक और बीडीसी पद का एक नामांकन पत्र बिका। जबकि जनपद के अन्य ब्लॉकों पर कोई भी दावेदार नामांकन पत्र लेने नहीं पहुंचा। ब्लॉकों पर नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए तैनात किए गए अधिकारी और कर्मचारी प्रत्याशियों के आने का इंतजार करते रहे। जिला पंचायत राज अधिकारी नंदलाल के अनुसार सभी पदों के लिए ब्लॉक और जिला पंचायत कार्यालय पर नामांकन पत्रों की बिक्री जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed