फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Panchayat chunav

आप ने दस वार्ड पर उतारे प्रत्याशी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Panchayat chunav
आप ने दस वार्ड पर उतारे प्रत्याशी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के कालाआम चौराहा स्थित एक निजी होटल में रविवार को आम आदमी पार्टी की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान राज्यसभा सांसद द्वारा पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की घोषणा की गई। पहले चरण में आप द्वारा दस प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई।

आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली मॉडल को लेकर पंचायत चुनाव लड़ने का ऐलान किया जा चुका है। रविवार को राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह द्वारा दिल्ली सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। साथ ही जन-जन तक दिल्ली सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की अपील की। बताया कि दिल्ली जैसी सुविधाएं उत्तर प्रदेश में भी संभव है। यहां भी ईमानदार नीयत की सरकार चुनी जाए। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र लोधी ने बताया कि पार्टी द्वारा पंचायत चुनाव में सभी वार्डों में प्रत्याशियों को उतारने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में जिला पंचायत के वार्ड नौ से समरीन खान, वार्ड 12 से अजय यादव, वार्ड 13 से ऊषा, वार्ड 36 से होराम सिंह, वार्ड 38 से प्रमोद, वार्ड 40 से ब्रजेश लोधी, वार्ड 41 से कुसुम देवी, वार्ड 43 से सत्यवीर सिंह, वार्ड 44 से नागेंद्र यादव और वार्ड 45 से चंद्रप्रकाश को प्रत्याशी घोषित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि प्रत्याशी घर-घर जाकर दिल्ली सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराएंगे। इस दौरान जिला प्रभारी वाजिद खान, गुरविंदर सिंह, मुजाहिद अंसारी, संजय राज मित्तल, सौरभ शर्मा, संगीता अहलावत, मनीषा सिंह, यशवीर कपासिया और सुशील मुखिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed