फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pahasu grain market remained closed for the sixth day, farmers worried

Bulandshahar News: छठे दिन भी पहासू गल्ला मंडी रही बंद, किसान परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Pahasu grain market remained closed for the sixth day, farmers worried
पहासू में मंडी में धरने पर बैठे व्यापारी। संवाद
पहासू। गल्ला मंडी में व्यापारियों की हड़ताल के चलते छठे दिन भी कारोबार ठप रहा। अपनी मांगों के समर्थन में गल्ला मंडी की सभी दुकानें बंद रहीं। मंडी की बंदी से गल्ला बेचने आए किसानों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन


मंडी के दुकानदारों तथा पक्के आढ़तियों में कमीशन बढ़ाने, समय पर भुगतान नहीं होने तथा पल्ले की तोल को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है। व्यापारी मंडी स्थल पर 14 सितंबर से हड़ताल पर हैं। शनिवार को मंडी समिति के सचिव ने मंडी पहुंच कर व्यापारियों के दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की और समस्या के समाधान के जल्द समाधान होने की बात कही है।
विज्ञापन

उधर मंडी बंदी से क्षेत्र के किसान और पल्लेदार परेशान हैं। उन्हें अपना गल्ला बेचने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर रामवीर शर्मा, विपिन कुमार, गिरीश चंद, संजय, चरण सिंह, राजेश शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, रिंकू चौधरी, शेष कुमार, रेशम पाल, प्रदीप शर्मा, सेवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
Iपहासू की गल्ला मंडी में जाकर व्यापारियों तथा पक्के आढ़तियों से वार्ता कर मामले का समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। -- अर्जुन सिंह सिरोही, मंडी सचिवI


Iजब तक व्यापारियों की मांग पूरी नहीं होंगी और व्यापारियों की मांगों का सम्मानजनक समाधान नहीं होगा, मंडी में हड़ताल जारी रहेगी। -- संजय कौशिक, अध्यक्ष अनाज मंडी व्यापार मंडल, पहासूI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed