फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   oxygen plant

सराहनीय : सिकंदराबाद में लगेगा आक्सीजन प्लांट, डॉक्टर ने दिए 19.60 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
oxygen plant
सराहनीय : सिकंदराबाद में लगेगा आक्सीजन प्लांट, डॉक्टर ने दिए 19.60 लाख
विज्ञापन

सिकंदराबाद। ऑक्सीजन की किल्लत से परेशान कोरोना रोगियों को जल्द ही राहत मिलेगी। सीएचसी सिकंदराबाद में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए नगर के चिकित्सक डा. प्रदीप दीक्षित ने डीएम को 19.60 लाख रुपये का चेक सौंपा है। प्लांट के लिए जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है
कोरोना महामारी से पीड़ित रोगी ऑक्सीजन की कमी के कारण परेशानी का सामना कर रहे हैं। हालांकि स्थानीय प्रशासन जनपद में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होने का दावा करता रहता हैं। मगर रोगियों के तीमारदार अस्पतालों के बाहर अक्सर ऑक्सीजन के लिए इधर से उधर भटकते मिल जाएंगे। निजी अस्पताल ऑक्सीजन की उपलब्धता नहीं होने की बात कहते हुए रोगियों को भर्ती नहीं कर रहे हैं। महामारी के इस हालात में लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए नगर के समाजसेवी व वरिष्ठ चिकित्सक डा. प्रदीप दीक्षित ने मदद का हाथ बढ़ाया है।
विज्ञापन

डा. प्रदीप दीक्षित ने बताया कि उपचार के अभाव में भटक रहे रोगियों को उपचार दिलाने के लिए उन्होंने सिकंदराबाद के सीएचसी को कोरोना अस्पताल बनाने के लिए जिलाधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन की आपूर्ति के हिसाब से फिलहाल सीएचसी सिकंदराबाद को कोविड अस्पताल नहीं बनाया जा सकता। सीएचसी सिकंदराबाद को कोविड अस्पताल बनाने के लिए वह ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाए जाने की व्यवस्था कर रहे हैं। कोरोना रोगियों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने जिलाधिकारी को मौके पर ही सिकंदराबाद सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए प्लांट की लागत के सापेक्ष 19.60 लाख का चेक सौंप दिया। बताया कि जल्द ही सीएचसी सिकंदराबाद में ऑक्सीजन प्लांट लगा दिया जाएगा। बताया कि ऑक्सीजन प्लांट प्रतिदिन सौ रोगियों को ऑक्सीजन की आपूर्ति कर सकता है। समय से ऑक्सीजन मिलने से कोरोना रोगियों की सांसों को टूटने से बचाकर उन्हें नया जीवन दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को तड़पते देख मन में उठी भावना : डॉ. प्रदीप
डा. प्रदीप नगर के वरिष्ठ चिकित्सक हैं। वह बीएएमएस हैं। वह नगर के माधव दास के मोहल्ले के रहने वाले हैं। यहां पर दीक्षित हास्पिटल के नाम से नर्सिंग होम चलाते हैं। प्रदीप के पिता बलराम शर्मा नगर के जाने माने वैद्य हैं, गोशाला का संचालन भी करते हैं। एक चिकित्सक के साथ वह समाजसेवी भी हैं। काफी समय से वह जनसेवा में जुटे हैं। डा. प्रदीप ने बताया कि ऐसा दौर पहले कभी नहीं देखा था। आज आदमी एक-एक एक सांस के लिए तड़प रहा है। लोगों का दुख देखकर मन काफी विचलित है। नगर में आक्सीजन प्लांट बनने की बात सुना तो रहा नहीं गया। मेरे मन में विचार आया और मैंने ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए 19.60 लाख का चेक डीएम को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed