फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Oxygen plant

ऑपरेटर नहीं, वार्ड ब्वॉय चला रहे ऑक्सीजन प्लांट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट। - फोटो : BULANDSHAHR
ऑपरेटर नहीं, वार्ड ब्वॉय चला रहे ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन

बुलंदशहर। विदेश के बाद देश में भी कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन अब फैलने लगा है। जनपद पहले से ही चिकित्सक और अन्य स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। वहीं, दूसरी लहर से सबक लेकर जिले के 10 स्थानों पर 14 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा चुके है, लेकिन उनके लिए भी अभी तक ऑपरेटर नहीं मिले है। फिलहाल वार्ड ब्वॉय ही प्लांट को चला रहे हैं।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से लोगों को जूझना पड़ा था। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने तीसरी लहर से पहले ही संसाधन जुटाने शुरू कर दिए। लेकिन कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की दस्तक के बाद भी प्लांट चलाने के लिए ऑपरेटर की तैनाती नहीं हुई है। विभागीय जिम्मेदार प्लांट चलाने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी की तैनाती होने का दावा कर रहे हैं। जिले में दो पीएम केयर फंड से तो अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग से प्लांट लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों पर लगाए गए हैं प्लांट
जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद, सीएचसी स्याना, सीएचसी शिकारपुर, सीएचसी गुलावठी, पीएचसी अगौता और राजकीय चिकित्सालय डिबाई में एक-एक ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। जबकि, सदर तहसील क्षेत्र के वीआईआईटी में चार और जटिया चिकित्सालय खुर्जा में दो ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से नहीं हुई नियुक्ति
अभी शासन स्तर से ऑपरेटर की नियुक्ति नहीं हुई है। फिलहाल प्लांट चलाने के लिए कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गई है। उनके द्वारा ही समय-समय पर ऑक्सीजन प्लांट का संचालन करवाया जा रहा है। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed