फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Over 4.13 lakh voters did not submit SIR forms

Bulandshahar News: 4.13 लाख से अधिक मतदाताओं ने नहीं जमा किए एसआईआर फॉर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की रफ्तार धीमी पड़ गई है। निर्वाचन विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार जिले के 4.13 लाख से अधिक मतदाताओं ने अभी तक अपने एसआईआर फॉर्म जमा नहीं कराए हैं, जिसके चलते उनके नाम मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया में प्रभावित हो सकते हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय ने चेतावनी दी है कि फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर है, जिसके बाद किसी भी मतदाता को अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटि रहित बनाने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के फॉर्म अंतिम तिथि तक जमा नहीं होंगे, उनके नाम मतदाता सूची में संशोधन के दौरान प्रभावित हो सकते हैं। शेष बचे मतदाताओं तक पहुंचने के लिए निर्वाचन विभाग ने सभी बूथ लेवल ऑफिसर को सक्रिय कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed