फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Outside the shops, the constable and the police vandalized

दुकानों के बाहर दारोगा और सिपाही ने की तोड़फोड़, लाइन हाजिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Outside the shops, the constable and the police vandalized
दुकानों के बाहर दारोगा और सिपाही ने की तोड़फोड़, लाइन हाजिर
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकानों के बाहर तोड़फोड़ और अभद्रता करने पर एसएसपी ने एक दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। प्रारंभिक जांच में मामला सही मिलने पर एसएसपी ने कार्रवाई की है

शनिवार रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में नगर कोतवाली पर तैनात दरोगा योगेश शर्मा और सिपाही सर्वेंद्र कुमार द्वारा कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के नाम पर बंद पड़ी दुकानों के बाहर सामानों को तोड़ा जा रहा था और लोगों से अभद्रता की जा रही थी। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने मामले की जांच करवाई। प्रारंभिक जांच के आधार पर एसएसपी ने दरोगा योगेश शर्मा और सिपाही सर्वेंद्र कुमार को दोषी पाते हुए लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में विभागीय जांच कर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed