फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Otherwise, the vote will not make road

रोड बनाएं वरना नहीं देंगे वोट

Sat, 08 Oct 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sat, 08 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Otherwise, the vote will not make road
टूटी हुई सड़क - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जर्जर सड़क के विरोध में चचरई के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर चुनाव के समय तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो ग्रामीण मतदान नहीं करेंगे।  

विज्ञापन


गांव चचरई को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की हालत काफी जर्जर है। स्थिति ये है कि सड़क में कई-कई फुट गहरे गड्ढे हैं। आए दिन दुपहिया वाहन सवार लोग हादसे  का शिकार होते हैं। बरसात के दिनों में स्थिति बद से बदतर हो जाती है। गांव का आवागमन रुक जाता है।
विज्ञापन


 चुनाव से पहले हर प्रत्याशी गांव की सड़क बनवाने का आश्वासन देता है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद कोई जनप्रतिनिधि दोबारा गांव की तरफ मुड़कर भी नहीं देखता। पूर्व प्रधान नत्थी सिंह लोधी का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर विधायक से लेकर सांसद तक से मांग की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने डीएम को भी शिकायती पत्र देकर जर्जर सड़क के निर्माण की मांग की थी। हरवीर सिंह, नरेंद्र पाठक, वीरेंद्र सिंह लोधी, छत्तर सिंह, सतीश शर्मा, पवन कुमार, सुभाष चंद, गोपाल सिंह, सुखवीर सिंह आदि रहे।

इस संबंध में सीडीओ जसजीत कौर का कहना है कि जर्जर सड़क का निरीक्षण करवाया जाएगा। जल्द ही संपर्क मार्ग बनवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed