{"_id":"6616d326408af81c4e07fdb6","slug":"operation-of-unrecognized-schools-will-be-closed-in-the-district-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-114270-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जिले में बिना मान्यता वाले स्कूलों का संचालन होगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जिले में बिना मान्यता वाले स्कूलों का संचालन होगा बंद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग जिले में बिना मान्यता वाले विद्यालयों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। बीएसए ने सभी बीईओ को ऐसे विद्यालयों को चिह्नित कर 15 दिन में सूची मुहैया कराने को कहा है। इसके बाद जुर्माना व स्कूल बंद कराने की कवायद शुरू होगी।
बीएसए डॉ.लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि जिले के सभी बीईओ को गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन पर शिकंजा कसने के लिए निर्देश जारी जारी किए गए हैं। इसके लिए जिले में अभियान चलाया जाएगा। बीआरसी स्तर पर टीम बनाकर ऐसे स्कूलों के निरीक्षण, मानकों की जांच कराकर बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं। 15 दिन के अंदर ऐसे विद्यालयों की सूची बीएसए कार्यालय को मुहैया कराने को कहा गया है। जुर्माने की कार्रवाई को लेकर विशेष तौर पर बताया गया है। इसमें बिना मान्यता के स्कूल संचालित होने पर एक लाख तो लगातार उल्लंघन पर प्रत्येक कार्यदिवस के अनुसार 10 हजार रुपये के हिसाब से जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जिले में एक भी गैर मान्यता प्राप्त स्कूल का संचालन नहीं होगा। यदि कोई स्कूल बिना मान्यता चल रहा है तो उसे चिन्हित कर उसका संचालन तत्काल बंद कराया जाएगा। साथ ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।