फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Operation of two MRF centers started in the city

Bulandshahar News: शहर में दो एमआरएफ सेंटर का संचालन शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। शहर से निकलने वाले कूड़े को निस्तारित करने के लिए बनाए गए दो एमआरएफ सेंटर चालू कर दिए गए हैं। जबकि दो सेंटर पर अभी तक बिजली के कनेक्शन भी नहीं हो सके हैं। ऐसे में शहर से निकलने वाला कूड़ा निस्तारित होने के बजाए डंपिंग ग्राउंड पर यूं ही डाला जा रहा है।

शहर से प्रतिदिन करीब 90 टन कूड़ा निकलता है। इस कूड़े को नगर पालिका के वाहनों से डंपिंग ग्राउंड ले जाकर डंप कर दिया जाता है। कूड़े में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक होने के कारण न केवल यह जमीन की उर्वरा शक्ति को खराब कर रहा है, बल्कि खाने के साथ पशुओं के पेट में जाने पर उनकी मौत का कारण भी बन रहा है। ऐसे में शासन ने करीब दो साल पहले नगर पालिका क्षेत्र में छह स्थानों पर एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर बनाने के लिए 2.39 करोड़ रुपये जारी किए थे।
विज्ञापन

अब नगर पालिका अधिकारियों ने पुरानी गोशाला और चांदपुर एफसीआइ गोदाम के पास स्थित एमआरएफ सेंटर का संचालन शुरू कर दिया है। जबकि एक सेंटर के लिए चिह्नित जमीन पर अवैध कब्जा होने से निर्माण शुरू नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों सेंटर पर आस-पास की कॉलोनियों से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण करते हुए नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए कार्य किया जाएगा। वहीं, शहर में बनाए गए दो अन्य एमआरएफ सेंटर के लिए अभी तक बिजली कनेक्शन भी जारी नहीं किया जा सका है। जबकि सेंटर का निर्माण पूरा हुए छह माह से अधिक समय बीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका डॉ.अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि दो एमआएफ सेंटर का संचालन शुरू कर दिया गया है। जबकि दो अन्य सेंटरों पर बिजली कनेक्शन नहीं हैं। इनके बिजली कनेक्शन कराने के लिए प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही बिजली कनेक्शन जारी करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed