फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Open defecation liberation false claims

खुले में शौच मुक्ति का दावा झूठा

Tue, 20 Sep 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 20 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Open defecation liberation false claims
स्वच्छ भारत अभियान

विज्ञापन

सरकारी मशीनरी का गंगा किनारे 15 गांवों में खुले में शौच मुक्ति का दावा झूठा निकला। जिन गांवों को शत प्रतिशत संतृप्त करने का दावा किया गया था, उन गांवों में लोग गंगा किनारे खुले में शौच करने जा रहे हैं। नमामि गंगे मिशन की सही मानिटरिंग नहीं होने से गांवोें में रोकटोक को बनी समितियां भी निष्क्रिय हो गई हैं।

जिला पंचायत राज विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के डोर-टू-डोर सर्वे में बसी बांगर, चासी, मुबारकपुर बांगर, हसनपुर बांगर, मौहम्मदपुर बांगर, उदयगढ़ी नगला, अजनारा नगलिया, सुनेहरा, सरायजगन्नाथ, देवली, करोठी, भगवानपुर रुकनपुर, हयातपुर, पूठा मुबारकपुर को खुले में शौच से मुक्त करने का दावा सरकारी मशीनरी ने किया है।
विज्ञापन


अफसरों के मुताबिक इन गांवों में हर परिवार को शौचालय की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। मगर हकीकत में अफसरों ने ऐसा किया नहीं है।  घर-घर शौचालय नहीं होने से लोगों को शौच के लिए खुले में निकलना पड़ रहा है। इससे न सिर्फ गंगा किनारे प्रदूषण का ग्राफ बढ़ा है, बल्कि सरकार की स्वच्छता संबंधी योजनाओं को भी झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक रवानी कटीरी में 30 से 40 घरों में शौचालय नहीं है। मुबारकपुर बांगर, हसनपुर बांगर, सुनेहरा, सरायजगन्नाथ, देवली, करोठी, भगवानपुर रुकनपुर, हयातपुर, पूठा मुबारकपुर आदि गांवों को रवीनी कटीरी जैसा ही है। गंगा किनारे बसे गांवों में शौचालयों के निर्माण और जागरूकता अभियान पर सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर चुकी है। इसके बावजूद गंगा किनारे बसे गांवों की तस्वीर नहीं बदल रही है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed