फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   OPD will run from today

राहत : डेढ़ माह बाद आज से शुरू होगी जिला अस्पताल की ओपीडी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
OPD will run from today
राहत : डेढ़ माह बाद आज से शुरू होगी जिला अस्पताल की ओपीडी
विज्ञापन

बुलंदशहर। चार जून यानी आज से जनपद के समस्त सरकारी चिकित्सालयों में ओपीडी की सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। शासन के आदेश पर डेढ़ माह से बंद चल रही ओपीडी की सेवा हालांकि अभी सीमित रूप में मिलेगी। शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली हैं।
जिला अस्पताल समेत समस्त सरकारी चिकित्सालयों में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बढ़ने पर 17 अप्रैल से ओपीडी सेवा को बंद कर दिया गया था। इसके बाद सिर्फ मरीजों को इमरजेंसी में देखा जा रहा था। 10 दिन पूर्व शासन ने सीएचसी-पीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने के निर्देश दिए थे। वहीं, अब शासन ने चार जून से सभी सरकारी चिकित्सालयों में ओपीडी सेवा का संचालन शुरू करने का आदेश जारी किए जाने पर प्राथमिक उपचार कराने वाले मरीजों को राहत मिल सकेगी। हालांकि जनरल ओपीडी में अभी सीमित समय में सीमित संख्या में मरीज देखे जाएंगे।
विज्ञापन

पूरे समय चलेगी ईएनटी ओपीडी
जिला अस्पताल में ब्लैक फंगस के संक्रमण को देख नाक, कान, गला और नेत्र विभाग की ओपीडी सेवा 24 मई को शुरू कर दी गई थी। अभी तक सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक यानी दो घंटे तक ओपीडी सेवा चल रही थी। चार जून से यह सेवा सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक संचालित होने लगेगी। सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद ने बताया कि अपर मुख्य सचिव के आदेश पर ओपीडी का संचालन करने को तैयारी कर ली हैं। शुक्रवार से ओपीडी का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के आदेश के अनुसार समस्त सरकारी चिकित्सालय प्रभारियों को आदेश से अवगत करा दिया गया हैं। सभी सरकारी चिकित्सालयों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ओपीडी सेवा शुरू होंगी। ओपीडी सेवा शुरू होने से मरीजों को प्राथमिक उपचार कराने और परामर्श लेने में काफी राहत मिलेगी।
- डॉ. भवतोष शंखधर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed