फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   online class

अब बिना स्मार्ट फोन के भी पढ़ाई कर सकेंगे ब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
online class
अब बिना स्मार्ट फोन के भी पढ़ाई कर सकेंगे बच्चे
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्मार्ट फोन न होने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। विभाग ने ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए मोहल्ला क्लास शुरू करने का निर्णय लिया है। इसमें शिक्षक और प्रेरणा सार्थियों की मदद से प्रतिदिन बच्चों को पढ़ाया जाएगा। अफसर मोहल्ला क्लास संचालन के लिए जगह की तलाश में जुट गए हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मोहल्ला क्लास सार्वजनिक स्थान, पंचायत भवन या कोई ऐसी जगह जो खाली है और वहां बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान हो, या फिर खेल के मैदान में चलेंगी। क्लास में बच्चों को दूर-दूर बैठाकर पढ़ाई कराई जाएगी। इसमें विद्यालय प्रबंधन समिति और विद्यार्थियों के अभिभावकों का भी सहयोग लिया जाएगा। इन कक्षाओं के संचालन के लिए बेसिक शिक्षा निदेशालय ऐसे व्यक्तियों का चयन कर रहा है, जिनके पास स्मार्ट फोन हैं और वह दीक्षा एप, प्रेरणा एप, रीड, लांग एप को डाउनलोड कर छात्र-छात्राओं को पढ़ा सकें। इन क्लासों के लिए विभाग द्वारा ई-लर्निंग सामग्री, पोस्टर, शैक्षणिक वीडियो और पाठ्य पुस्तकें आदि दी जाएंगी।
विज्ञापन

अभिभावकों से करेंगे संपर्क
जो अभिभावक अपने बच्चों को मोहल्ला क्लास में नहीं भेजेेंगे, शिक्षक उनसे संपर्क करेंगे। शिक्षक अभिभावकों की काउंसिलिंग करेंगे और उन्हें बच्चे को क्लास में भेजने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप से मिलेगी बच्चों की जानकारी
जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के 1868 स्कूल हैं। इनमें 2.50 लाख से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। मोहल्ला क्लास में सिर्फ उन्हीं बच्चों को पढ़ाया जाएगा जो ऑनलाइन क्लास नहीं ले रहे हैं। इसके लिए प्रेरणा एप से बच्चों का ब्योरा निकाला जाएगा। स्कूलों से भी इसकी जानकार हासिल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed