{"_id":"57c870934f1c1bf3322cb270","slug":"online-application-is-now-up-to-six-back-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बैक परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन छह तक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बैक परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन छह तक
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
apply online
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू ने बैक परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि बढ़ाकर छह सितंबर कर दी है। बीए, बीकॉम, बीएससी और एमए रेगुलर और प्राइवेट के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। उधर, कॉलेजों में भी फार्म की कापी छह सितंबर तक ही जमा होगी, जबकि कॉलेज जमा किए जाने वाले फार्म 10 सितंबर तक विवि में जमा करने होंगे।
विज्ञापन
बता दें कि सीसीएसयू ने बैक परीक्षा के ऑनलाइन फार्म भरने की डेट अब दो सितंबर से बढ़ाकर छह सितंबर कर दी गई है। विद्यार्थी बीए में तीनों वर्षों के रेगुलर और प्राइवेट छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के रेगुलर विद्यार्थी ही आवेदन कर सकेंगे। एमए प्रथम और द्वितीय वर्ष के प्राइवेट छात्र-छात्राएं ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
डीएवी के प्राचार्य डॉ. विकास शर्मा के अनुसार यूनिवर्सिटी ने बैक परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि बढ़ाकर छह सितंबर तक कर दी है। कॉलेजों में भी छह सितंबर तक परीक्षा फार्म जमा होंगे। कॉलेजों को यूनिवर्सिटी में जमा किए गए फार्म 10 सितंबर तक जमा करवाने होंगे। क्योंकि बैक परीक्षा 15 सितंबर से प्रस्तावित है।
विज्ञापन
उन्होंने बैक परीक्षा के फार्म भरने वाले छात्र-छात्राओं से छह सितंबर तक अपना ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद कॉलेज में जमा कराने का आह्वान किया है।
डिवीजन इंप्रूवमेंट के भी भरे जा रहे ऑनलाइन आवेदन
बीए, बीकॉम, बीएससी और एमए के विद्यार्थी डिवीजन एम्प्रूवमेंट (श्रेणी सुधार) के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि छह सितंबर है। इसके बाद किसी भी छात्र-छात्रा को डिवीजन इंप्रूवमेंट के लिए आवेदन करने का मौका नहीं मिलेगा।