फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Online application form of UP board exam will be filled by August 5

Bulandshahar News: पांच अगस्त तक भरे जाएंगे यूपी बोर्ड परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन फार्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के व्यक्तिगत व संस्थागत आवेदन फार्म पांच अगस्त तक भरे जाएंगे। आवेदन यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर ही करना होगा। डीआईओएस ने विद्यालयों को तय तिथि तक आवेदन फार्म भरवाने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के करीब 409 राजकीय, वित्तविहीन व असहायता प्राप्त विद्यालय हैं। इन विद्यालयों के हाईस्कूल और इंटर की वर्ष 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले संस्थागत और व्यक्तिगत विद्यार्थी पांच अगस्त तक अपने आवेदन फार्म भर सकेंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर के संस्थागत विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक ही आवेदन फार्म जमा कर सकेंगे। हाईस्कूल के संस्थागत परीक्षार्थियों को विद्यालय शुल्क के अलावा 500.75 रुपये और इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों को 600.75 रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी 706 रुपये तथा इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी 806 रुपये शुल्क जमा करेंगे। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए प्रधानाचार्यों को वेबसाइट से आवेदन प्रारूप को डाउनलोड कर शैक्षिक आहर्ता के साक्ष्यों सहित परीक्षा शुल्क अग्रसारण केंद्र पर नकद जमा करना होगा। बताया कि आवेदन करने के बाद एक मुश्त चालान 10 अगस्त तक जमा किए जाएंगे। इसका पूरा विवरण वेबसाइट पर 16 अगस्त तक अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed