{"_id":"6415f6ae5f7ee86af80cf324","slug":"one-youth-died-due-to-tractor-collision-another-injured-bulandshahr-news-c-30-1-54605-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खुर्जा। अरनिया क्षेत्र के कमालपुर गांव के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे खड़े दो युवकों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी इसराइल उर्फ छोटे पुत्र कलुआ और उसका दोस्त ऐजाद पुत्र इकबाल गांव में पैदल चल रहे थे। तभी पीछे से ट्रैक्टर के आने की आवाज आ गई। दोनों युवक सड़क के किनारे आ गए। मगर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दोनों को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन घायल युवकों को खुर्जा के जटिया अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने इसराइल को मृत घोषित कर दिया और ऐजाद को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, मामले में इसराइल के भाई इकबाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।