{"_id":"68b480b145f7dccea603e86b","slug":"one-way-traffic-on-the-old-bridge-of-valipura-canal-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-139754-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: वलीपुरा नहर के पुराने पुल पर वन-वे किया यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: वलीपुरा नहर के पुराने पुल पर वन-वे किया यातायात
विज्ञापन
नगर के वलीपुरा नहर के पुराने पुल पर लगाए गए डिवाइडर। संवाद
बुलंदशहर। नगर के वलीपुरा नहर के पुराने पुल पर यातायात का संचालन वन वे कर दिया गया है। शहर से खुर्जा की ओर निकलने वाले हल्के वाहनों को ही पुराने पुल से निकाला जाएगा। खुर्जा, चोला की ओर से आने वाले वाहनों को नए पुल से वाया नया बस अड्डा होकर संचालित कराया जाएगा। इसके लिए पुल के दोनों ओर डिवाइडर लगा दिए गए हैं।
वलीपुरा नहर के पुराने पुल से भारी वाहनों का संचालन करीब दस साल पहले बंद किया जा चुका है। यहां से केवल हल्के वाहनों का संचालन कराया जाता है। पुल पर सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण आए दिन यहां लोगों को जाम से परेशान होना पड़ता है। कई बार इसके कारण तहसील का मुख्य मार्ग भी जाम हो जाता है। इस जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल से वन वे वाहनों का संचालन शुरू कराया गया है।
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता आसिन ने बताया कि पुल पर खुर्जा रोड और चोला रोड की ओर डिवाइडर लगाए गए हैं। इससे शहर में आने के लिए अब लोगों को नए पुल से होकर गुजरना पड़ेगा। जबकि शहर से खुर्जा रोड और चोला जाने वाले लोगों को ही पुल पर प्रवेश करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
मरम्मत के दौरान लगता है जाम
नगर के भूड़ चौराहा से नेशनल हाईवे 34 के लिंक रोड पर दो नहर पुल बने हैं। इन पुल पर गड्ढे अधिक होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। जिसके चलते पुल की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 18 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया था। विभाग की ओर से मरम्मत का कार्य शुरू कराते हुए पुल से वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया था। ऐसे में वाहनों को नेशनल हाईवे से ब्रह्मानंद प्वाइंट व चोला रोड से निकाला जा रहा था।
इसके चलते नहर के पुराने पुल पर लंबा जाम लग रहा था। अब पुल पर मरम्मत का काम दोबारा शुरू कराया जाना है। ऐसे में पहले ही वलीपुरा नहर के पुराने पुल को वन वे कर दिया गया है। जिससे लोगों को जाम से परेशानी न झेलनी पड़े। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि पुल की मरम्मत का कार्य रोक दिया गया है। मौसम साफ होने के बाद फिर से काम शुरू कराया जाएगा। वलीपुरा नहर के पुराने पुल को वन वे कर दिया गया है, ताकि जाम से परेशानी न हो।