{"_id":"58de948b4f1c1b1b4063d8d9","slug":"one-way-hooded-road-will-bother-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन-वे हुआ भूड़ रोड, जाम करेगा परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन-वे हुआ भूड़ रोड, जाम करेगा परेशान
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
वन-वे हुआ भूड़ रोड, जाम करेगा परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीए ने भूड़ रोड के चौड़ीकरण करने का काम शुरू कर दिया है। इसके चलते यह मार्ग वन-वे होने से जाम वाहन चालकों के पसीने छुड़ा रहा है। हालांकि, यातायात पुलिस ने जाम से निजात दिलाने को मशक्कत कर रही है। फिलहाल काम पूरा होने तक लोगों की परेशानी कम होने वाली नहीं है।
विज्ञापन
नगर का कालाआम से भूड़ चौराहे तक इस मार्ग के बीच में रेलिंग लगी हुई है। इसके दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रहती है। दो दिन पहले बीडीए ने इस मार्ग के चौड़ीकरण करने का काम शुरू किया है। जिसके चलते यह मार्ग वन-वे किया गया है। इस मार्ग पर दबाव बढ़ने से पहले भी जाम की समस्या रहती थी। अब वनवे होने से इस मार्ग से निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
हालांकि जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस भी तैनात है। लेकिन जब तक मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता इस मार्ग पर लोगों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ेगा। बीडीए के सचिव इंदुप्रकाश का कहना है कि सड़क को चौड़ीकरण करने का काम तेजी से किया जा रहा है ताकि को ज्यादा दिन तक परेशानी न हो सके।
विज्ञापन
उधर, यातायात निरीक्षक कुलवीर राणा का कहना है कि यातायात को सुचारु रखने और लोगों को जाम से राहत दिलाने को यातायात पुलिस तैनात की गई है।