फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   One more dengue patient found and two positive from NS-1

Bulandshahar News: डेंगू का एक और मिला मरीज व दो एनएस-1 से आए पॉजिटिव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
One more dengue patient found and two positive from NS-1
जिला अस्पताल के दवा काउंटर पर दवा लेने को लगी मरीजों की भीड़। संवाद
बुलंदशहर। जिले में डेंगू का आंकड़ा फिर बढ़ा है। शनिवार को लखनऊ में लखावटी निवासी एक युवक की एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जबकि जिला अस्पताल में एनएस-1 किट से जांच कराने पर दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। विभाग अब एनएस-1 से पॉजिटिव आने वालों की एलाइजा जांच कराएगा। वहीं, जिले में डेंगू के केस बढ़कर अब छह हो गए हैं। उधर, शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में प्रतिदिन वायरल बुखार समेत अन्य मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। सुबह से लेकर दोपहर तक मरीज लाइन में खड़े होकर परामर्श ले रहे हैं तो दवा एवं पंजीकरण कराने के लिए भी लोगों को लाइन में लगना पड़ रहा है। शनिवार को वायरल बुखार के करीब 345 मरीज पहुंचे। इसमें 40 से अधिक की टायफाइड, मलेरिया व डेंगू की जांच कराई गई। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नज्जार अहमद ने बताया कि लखावटी क्षेत्र निवासी 31 वर्षीय नवदीप शर्मा लखनऊ में रह रहे हैं। वहां पर जांच कराने पर उनकी डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इसके अलावा जुलेपुरा निवासी 10 वर्षीय सुल्तान और अनूपशहर निवासी 20 वर्षीय हरेंद्र में डेंगू के लक्षण होने पर जिला अस्पताल में एनएस-1 किट से जांच कराई गई। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। अब संबंधित की एलाइजा जांच कराई जाएगी। बताया कि डेंगू और मलेरिया के मरीज मिलने पर संबंधित गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

--
कोट
डेंगू और मलेरिया के मरीज मिलने पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ टीम को भेजकर स्वास्थ्य शिविर लगवाया जा रहा है। डेंगू या मलेरिया के लक्षण होने पर मरीज पंजीकृत चिकित्सक से परामर्श लेने के साथ जांच जरूर करवाएं। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed