फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   One killed, four injured in accident

Bulandshahar News: पिकअप और ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। एनएच-91 पर खुर्जा में धरपा गांव के पास पिकअप और पानी के टैंकर युक्त ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।
देहात थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर को अलीगढ़ जनपद के रामनगर निवासी अतेंद्र उर्फ पप्पू (35), जितेंद्र, कमल, मुकेश और मनोज पिकअप में आगे की सीट पर बैठकर आ रहे थे। पांचों लोग पानीपत में सगाई समारोह में जा रहे थे। जब वह एनएच-91 पर खुर्जा देहात क्षेत्र के धरपा गांव के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से एक पानी का कैंटर लदे ट्रैक्टर आ रहा था। चालक ट्रैक्टर मोड़कर सीधी दिशा में करने लगा। तभी पिकअप और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप में बैठे पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने ट्रैक्टर चालक को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कैलाश अस्पताल में पहुंचाया जहां, पर अतेंद्र को मृत घोषित कर दिया और अन्य घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed