{"_id":"66e8685bb92d88c1e409d1e7","slug":"one-child-died-one-injured-after-the-balcony-of-the-house-fell-bulandshahr-news-c-30-gbd1005-467793-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मकान का छज्जा गिरने से एक बच्चे की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मकान का छज्जा गिरने से एक बच्चे की मौत, एक घायल
विज्ञापन
मेहरबानपुरा में मकान का छज्जा गिरने के बाद मौके पर मौजूद लोग।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुलावठी। मोहल्ला मेहरबानपुरा में सोमवार को एक मकान का छज्जा गिर गया। वहां खेल रहे दो बच्चे मलबे में दब गए। एक की मौत हो गई, दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के वक्त दीवार पर करंट भी उतर आया था लेकिन लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
वसीम अहमद ने बताया कि मकान का छज्जा गली में निकला हुआ था। छज्जे के ऊपर थोड़ी ऊंचाई तक दीवार थी। तीन दिन तक लगातार हुई बारिश के कारण छज्जा कमजोर हो गया था। सोमवार को दोपहर में घर के बाहर गली में पड़ोस में रहने वाले अनस (8) और अफफान सहित कई बच्चे गली में खेल रहे थे। तभी अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया। अनस और अफफान मलबे की चपेट में आ गए। गली में खड़ी एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
छज्जा गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने दोनों बच्चों को बाहर निकाला। दोनों बच्चों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनस की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इस बाद परिजन अनस को हापुड़ के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने अनस को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अनस मोहल्ले के एक विद्यालय में नर्सरी में पढ़ता था। उसकी मां परवीन अपने पिता मोहम्मद हकीम के यहां करीब चार साल से रह रही थी। अनस अपने परिवार का इकलौता बेटा था। हादसे की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
दीवार में आया करंट, सूझबूझ से बचा हादसा
छज्जा गिरने के बाद अचानक दीवार में करंट भी उतर आया था। लोगों ने बताया कि मलबा गिरा तो बिजली के तार दीवार से टकरा गए। यह देख लोगों ने बिजलीघर को फोन करके सप्लाई कटवा दी। इससे बड़ा हादसा बच गया। लोगों का आरोप है कि बिजली के जर्जर तार घरों के आगे झूल रहे हैं। ऊर्जा निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।
एक दिन पहले बुगरासी में गिरा था लिंटर
बुगरासी के मोहल्ला कंकरवाला में एक दिन पहले रविवार को लिंटर का प्लास्टर गिरने से बालक की मौत हो गई थी। परिवार के छह लोग घायल हो गए थे।
एसडीएम सदर नवीन कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की है। बच्चे का हापुड़ में ही पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी।