फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   One acre of sugarcane burnt due to a short circuit in an 11,000-volt line; loss worth lakhs.

Bulandshahar News: 11 हजार वोल्ट की लाइन में शॉर्ट सर्किट से एक एकड़ गन्ना जला, लाखों का नुकसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
One acre of sugarcane burnt due to a short circuit in an 11,000-volt line; loss worth lakhs.
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजपुर में बिजली विभाग की लापरवाही से किसान सुरेंद्र पाल शर्मा की एक एकड़ गन्ने की फसल जल गई। खेत में लगे 11 हजार वोल्ट के ट्रांसफार्मर में फॉल्ट से उठी चिंगारियों ने फसल को राख कर दिया। इस हादसे में किसान को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

दोपहर के समय ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाके के साथ फॉल्ट हुआ। इससे निकली चिंगारियां सूखी गन्ने की फसल पर जा गिरीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। पीड़ित किसान ने उपखंड अधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने जांच व मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

किसान सुरेंद्र पाल शर्मा का आरोप है कि जर्जर तारों को बदलने की उनकी मांग पर अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।
उन्होंने ट्रांसफार्मर को खेत से शिफ्ट करने का अनुरोध भी दो बार किया था। विद्युत विभाग के एसडीओ शैलेंद्र सारस्वत ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। संबंधित जेई को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद नियमानुसार कार्रवाई और मुआवजे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed