फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   One accused of stealing goats arrested, two accomplices absconding

Bulandshahar News: बकरे चुराने वाला एक गिरफ्तार, दो साथी फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। पुलिस ने 7 दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदेरु से पांच बकरे चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा कर दिया। जबकि उसके दो साथी फरार होने में सफल हो गए। पुलिस ने आरोपी से चोरी किए गए दो बकरे भी बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव चंदेरू निवासी सायरीन ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 6 मई को कार सवार बदमाश उसके घर के पास बंधे पांच बकरे चोरी कर ले गए। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात बिलसुरी फ्लाईओवर के पास से चेकिंग के दौरान कार सवार एक आरोपी शाहिद उर्फ कालू निवासी शहीद नगर जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी आमिर और बिस्मिल्लाह मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने साथियों समेत चंदेरू से बकरे चोरी करने की घटना को कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए दो बकरे और बकरों को बेचकर मिली धनराशि में से बचे 42 सौ बरामद किए। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed