{"_id":"58c435e34f1c1bdf18dc48e4","slug":"on-the-development-agenda-hon-ble","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के एजेंडे पर चलेंगे ‘माननीय’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के एजेंडे पर चलेंगे ‘माननीय’
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 11 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
bjp logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव का दंगल जीतते ही नवनिर्वाचित विधायकों ने विकास के एजेंडे को प्राथमिकता बताया है। भाजपा के सभी विधायकों ने क्षेत्र में विकास कार्य को अपनी पहली प्राथमिकता बताया है।
नवनिर्वाचित विधायकों ने चुनाव जीतने के बाद कहा कि अब प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी। गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म होगा। किसी भी आम आदमी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। शुद्ध पेजयजल से लेकर, सड़क निर्माण, गंदगी आदि लोगों की विभिन्न समस्याओं का प्राथमिक के साथ समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली हर समस्याओं का भी निपटारा किया जाएगा। खुर्जा के नवनिर्वाचित विधायक बिजेंद्र खटीक पॉटरी उद्योग को उसकी खोई हुई पहचान दोबारा दिलाएंगे। अनूपशहर के नवनिर्वाचित विधायक संजय शर्मा गंगा को प्रदूषण मुक्त कराएंगे।
विज्ञापन