{"_id":"574b121b4f1c1b8228108d4a","slug":"on-suspicion-of-cow-slaughter-raging-hindu-organization-and-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहत्या के संदेह पर भड़के हिंदू संगठन व ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहत्या के संदेह पर भड़के हिंदू संगठन व ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 29 May 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
हिंदू संगठन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादौली और रुक नपुर गांव के जंगलों में खून और गोबर देख गोहत्या की आशंका जताकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके से खून के सैंपल जांच के लिए भेेज दिया हैं।
विज्ञापन
सूचना पर हिंदू संगठन के लोगों के साथ ग्रामीण थाने पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। एसडीएम, सीओ आदि अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
रविवार सुबह बादौली और रुकनपुर गांव के जंगलों में ग्रामीणों ने देखा कि भारी मात्रा में खून और गोबर पड़ा हुआ है। इसपर ग्रामीणों को गोहत्या का शक हुआ। ग्रामीणों के हंगामा करने पर पहुंची पुलिस ने खून का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद हिंदू संगठनों के साथ ग्रामीण फिर थाने पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम इंदुप्रकाश सिंह और सीओ आरपी सिंह थाने पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के सुनील राघव, उमेश चौहान, राजकुमार, संदीप, गौरव, विष्णू, मोनू आदि रहे। उधर, पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
खेतों में पड़े खून के सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बादौनी गांव के करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों का नाम गोहत्या के मामले में पहले भी आ चुका है।
अशोक कुमार विक्रांत, थाना प्रभारी, अरनिया