फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Olympics

जीत के लिए लगा देंगे जान : अरविंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Olympics
रोइंग खिलाड़ी अरविंद सोलंकी। - फोटो : BULANDSHAHR
जीत के लिए लगा देंगे जान : अरविंद
विज्ञापन

बुलंदशहर। टोक्यो ओलंपिक के फाइनल मुकाबले में प्रवेश के लिए अरविंद सोलंकी की जोड़ी आज मुकाबले में उतरेगी। अरविंद सोलंकी और अर्जुन लाल जाट ने सेमीफाइनल मुकाबले से पूर्व मंगलवार को कड़ा अभ्यास किया। अमर उजाला से बातचीत में अरविंद सोलंकी ने बताया कि फाइनल में शामिल होने को टॉप थ्री में जाने के लिए पूरा जोर लगा देंगे। इससे पूर्व अरविंद सोलंकी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल समेत पांच मेडल जीतकर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं।
टोक्यो ओलंपिक के लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा का बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबला होगा। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत समेत विश्व की छह टीमें खेलेंगी। भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे खुर्जा क्षेत्र के गांव खबरा निवासी अरविंद सोलंकी अपने साथी अर्जुन लाल जाट के साथ फाइनल में जाने को उत्सुक हैं और इसके लिए वह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को बेताब है। अरविंद सोलंकी ने फोन पर बातचीत में बताया कि सेमीफाइनल मुकाबले से पूर्व खेली गई दो स्पर्धा में काफी कुछ सीखने को मिला। इसमें टॉप थ्री पर आने वाले सीधे फाइनल में प्रवेश करेंगे। और शेष तीन देश की टीमों का एक और सेमीफाइनल मुकाबला 29 जुलाई को खेला जाएगा।
विज्ञापन

अरविंद सोलंकी का अब तक का सफर
अरविंद सोलंकी वर्ष 2016 में सेना में भर्ती हुए। यहां अंतरराष्ट्रीय कैनोइंग खिलाड़ी शांति स्वरूप ने खेल में शामिल होने के प्रति प्रेरित किया। इसके बाद अरविंद ने रोइंग को चुना। टोक्यो ओलंपिक में जाने से पूर्व अरविंद सोलंकी 2018 में इंडोनेशिया में हुए 18वें एशियन गेम्स में प्रतिभाग किया। वहीं, 37वीं नेशनल चैंपियनशिप 2018 में दो गोल्ड मेडल, 2019 में हुई वर्ल्ड रोइंग चैंपियनशिप में 13वां स्थान जो ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुई। साउथ कोरिया में 19वीं एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल और 38वीं नेशनल चैंपियनशिप में दो सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोक्यो में अब तक का सफर
खुर्जा क्षेत्र के गांव खबरा निवासी अरविंद सोलंकी और राजस्थान के नयाबांस निवासी अर्जुन लाल की जोड़ी ने 24 जुलाई को पहली स्पर्धा खेली। इसमें उम्दा प्रदर्शन करने के बाद सेमीफाइनल में जाने के लिए 25 जुलाई को दूसरी स्पर्धा में शामिल हुए। यहां अरविंद सोलंकी की जोड़ी टॉप - 3 में शामिल हुई। इसके बाद अब बुधवार को फाइनल में जाने के लिए छह टीमों के बीच स्पर्धा होगी। अंतरराष्ट्रीय कैनोइंग खिलाड़ी शांति स्वरूप ने बताया कि अरविंद और अर्जुन की जोड़ी से जनपद समेत देश को काफी उम्मीदें लगी हुई हैं। जिसे वो पूरा कर ओलंपिक में पदक जीतने के सपने को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed