फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Old couple beaten to death over 20 year old rivalry

Bulandshahar News: 20 साल पुरानी रंजिश में वृद्ध दंपती को पीट-पीटकर मार डाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
गुलावठी। थाना क्षेत्र के गांव महौली में 20 साल पुरानी रंजिश में सोमवार को वृद्ध दंपती की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे चलने के साथ जमकर पथराव भी हुआ। वारदात में दोनों पक्ष के नौ लोग घायल हुए हैं। वारदात के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

महौली के प्रधान आसिफ और शौकीन के बीच 20 साल पुरानी रंजिश है। बताया गया कि सोमवार को प्रधान आसिफ के वृद्ध चाचा ईशाक (70) व उनकी पत्नी जमीला (65) गांव में ही बने दूसरे मकान में जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में शौकीन पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर लिया। लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया। दंपती घायल होकर जमीन पर गिर गया। आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने ईशाक पर कार चढ़ा दी। घटना की जानकारी होते ही प्रधान पक्ष के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने के साथ जमकर पथराव और फायरिंग की गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर एसडीएम दिव्या मिश्रा व सीओ पूर्णिमा सिंह थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने वृद्ध दंपती ईशाक व उनकी पत्नी जमीला को मृत घोषित कर दिया। संघर्ष में एक पक्ष के रहूफ (33), फैसल (14), शहंशाह (35), अबरार (40), अंसार और दूसरे पक्ष के शौकीन (50), नदीम (31), शाहिद (55), भूरा (45) घायल हो गए। घायलों का सीएचसी पर उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके से शौकीन पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम और सीओ ने किया रूट मार्च
वारदात के बाद एसडीएम और सीओ ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी ने भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।


गांव में पुलिस तैनात
पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ है। वृद्ध दंपती की मौत हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि एक की मौत कार से टकराने पर हुई। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। स्थिति काबू में है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed