फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Officials gave electricity connection by uploading fake documents

Bulandshahar News: फर्जी दस्तावेज अपलोड करके अधिकारियों ने दिया था बिजली कनेक्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर।
शिकारपुर खंड में अधिकारियों ने झटपट पोर्टल पर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से कनेक्शन जारी कर दिया। आरटीआइ में दी गई सूचना से साफ हुआ है कि पोर्टल पर टीएफआर रिपोर्ट के बजाए अन्य दस्तावेज अपलोड किया गया है।

बिजली निगम के शिकारपुर खंड में मई 2022 में एक आटा चक्की के लिए कनेक्शन जारी किया गया था। कनेक्शन जारी करने के मामले में बिजली निगम के अधिकारियों पर रिश्वत लेकर कनेक्शन देने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को शिकायत की गई थी। आरोप लगाया था कि बिजली निगम के अधिकारियों ने रिश्वत लेकर मानकों के विपरीत कनेक्शन जारी कर दिया है। मामला जोर पकड़ा तो खंड के एक्सईएन का एमडी ने तबादला कर दिया था। अब आरसी द्विवेदी ने आरटीआई के तहत मामले में जानकारी मांगी तो पता चला कि अधिकारियों ने बिना टीएफआर (ट्रांसीएंट फॉल्ट रिकॉर्डिंग) रिपोर्ट के आधार पर ही बिजली कनेक्शन जारी कर दिया था। अधिकारियों ने झटपट पोर्टल पर भी टीएफआर रिपोर्ट के बजाए अन्य कोई दस्तावेज अपलोड किया था। मामले में बिजली निगम के चीफ इंजीनियर के निर्देश पर बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के लिए चीफ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed