{"_id":"59272bd64f1c1bf459535d34","slug":"officers-will-be-dumbfounded-if-there-is-a-needless-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवजह ऑफिस का चक्कर लगवाए तो नपेंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवजह ऑफिस का चक्कर लगवाए तो नपेंगे अफसर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Fri, 26 May 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
बेवजह ऑफिस का चक्कर लगवाए तो नपेंगे अफसर
- फोटो : अमर उजाला
काम की जगह बिना वजह फरियादियों को टहलाने पर अब अफसरों की खैर नहीं होगी। भविष्य में कोई भी ऐसी शिकायत आने पर डीएम ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सड़क के किनारे मानकों के अनुरूप पेट्रोल पंप स्वामियों को जिलाधिकारी स्तर से अनापत्ति प्रदान कर दी गई हैं। मानक पूरा होने के बावजूद भी प्राधिकरण के अफसर मानचित स्वीकृत करने के लिए पेट्रोल पंप स्वामियों को टहला रहे हैं।
विज्ञापन
डीएम डॉ. रोशन जैकब ने बीडीए अफसरों को चेतावनी दी है कि किसी को भी काम के लिए इधर से उधर घुमाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।