फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Officers did not arrive on Farmer's Day, Collectorate will be surrounded on 26th

Bulandshahar News: किसान दिवस में नहीं पहुंचे अधिकारी, 26 को होगा कलक्ट्रेट का घेराव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। विकास भवन के सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें चकबंदी समेत कई विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे। इससे नाराज होकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने 26 नवंबर को कलक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर प्रत्येक बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें कृषि विभाग के साथ अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहते हैं। इसमें किसानों की समस्याओं का निस्तारण और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाती है। मंगलवार को विकास भवन के मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना समेत कृषि विभाग के अधिकारियों मौजूद रहे। किसान दिवस में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। यूनियन के जिला अध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने बताया कि किसान दिवस में चकबंदी विभाग व ऊर्जा निगम समेत अन्य विभागों से संबंधित अधिकारी नहीं पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि चकबंदी अधिकारियों द्वारा किसानों को परेशान किया जा रहा है। साथ ही किसानों से अवैध वसूली कर जमीन को कम किया जा रहा है। ऊर्जा निगम की ओर से कोई काम नहीं किया जा रहा। न ट्रांसफरों की क्षमता बढ़ाई गई और न ही जर्जर तार बदले जा रहे हैं। उन्होंने डीएपी की कमी को दूर करने और हापुड़ की मिलों पर जिले के किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया। अरब सिंह ने बताया कि किसान दिवस में अधिकारियों के न पहुंचने पर यूनियन ने 26 नवंबर को कलक्ट्रेट का घेराव करने का निर्णय लिया है। इस दौरान यूनियन से प्रेमपाल प्रधान, कुंवरपाल प्रधान, सत्यप्रकाश, इमरान, गौरव, गजेंद्र सिंह, आलोक चौधरी व राम किशन सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed