{"_id":"6a00b59ff378cefe4f0f5d67","slug":"officers-arrived-at-the-village-to-investigate-the-complaint-and-two-sides-clashed-leading-to-a-commotion-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-154249-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: शिकायत की जांच करने गांव पहुंचे अफसर, भिड़े दो पक्ष, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: शिकायत की जांच करने गांव पहुंचे अफसर, भिड़े दो पक्ष, हंगामा
विज्ञापन
सिकंदराबाद। क्षेत्र के गांव पीरबियावानी में राशन डीलर पर लगाए गए अनियमितताओं के आरोपों की जांच करने के लिए रविवार को विभागीय अधिकारी पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज करने शुरू हुए तो इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ और बाद में किसी तरह शांत हुए।
जांच करने पहुंची टीम में शामिल एआरओ सिपाही लाल, सप्लाई इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार व स्थानीय पूर्ति लिपिक अंकित कुमार ने बताया कि राशन डीलर की शिकायत की जांच के लिए जिला पूर्ति अधिकारी ने भेजा था। बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया था कि राशन डीलर की ओर से नियमित रूप से राशन वितरण नहीं किया जा रहा। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि शिकायत करने वालों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसकी रिपोर्ट बनाकर जल्द उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। उसके बाद नियम अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।