{"_id":"678e8925c61c12f8b4036c3a","slug":"officer-did-not-arrive-on-time-for-samadhan-divas-sought-clarification-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-128404-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: समाधान दिवस में समय से नहीं पहुंचे अफसर, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: समाधान दिवस में समय से नहीं पहुंचे अफसर, मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खुर्जा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायत सुनते अधिकारी । संवाद
बुलंदशहर/खुर्जा/सिकंदराबाद/स्याना/डिबाई/शिकारपुर/अनूपशहर। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भी अधिकारी-कर्मचारी समय से नहीं पहुंच सके। डीएम ने देरी से पहुंचने वाले अधिकारी व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। इस दौरान जिले की सातों तहसील में कुल 149 लोगों की शिकायतें दर्ज की गईं। जिनमें से मौके पर 11 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम व अन्य अधिकारियों ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
सोमवार को सदर तहसील में डीएम श्रुति की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 61 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से मौके पर केवल एक शिकायत का निस्तारण हो सका।
सुबह 10 बजे तहसील पहुंचीं डीएम ने एसडीएम से उपस्थिति रजिस्टर मांगा तो कई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं मिले। देरी से पहुंचे अधिकारियों व कर्मचारियों का डीएम ने स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। इस दौरान गुलावठी क्षेत्र में नगर पालिका कार्यालय के पास अवैध निर्माण को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकरामुद्दीन ने डीएम से शिकायत की। साथ ही कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत से दुकान के आवंटी ने मरम्मत के नाम पर दुकान को आगे बढ़ा लिया है। इस दौरान डीएम श्रुति और एसएसपी श्लोक कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय पर गुणवत्ता के साथ सभी शिकायतों का निस्तारण कराया जाए। खुर्जा तहसील परिसर में एसडीएम दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता में 14 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं किया गया। सिकंदराबाद तहसील सभागार में एसडीएम संतोष कुमार, अनूपशहर तहसील सभागार में सीडीओ कुलदीप मीणा, डिबाई तहसील सभागार में एडीएम वित्त अभिषेक सिंह, स्याना तहसील सभागार में संयुक्त विकास आयुक्त बलीराम, शिकारपुर तहसील सभागार में एडीएम प्रशासन डा. प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में लोगों की शिकायतें सुनीं गईं।