फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   numaish attains limelight

‘हा ताने मत मारे रांझे मेरे दिलदार’

Wed, 23 Mar 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 23 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
numaish attains limelight
नुमाइश - फोटो : अमर उजाला
रवींद्र नाट्यशाला में मंगलवार रात रेडियो और टीवी कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर महफिल में समा बांध दिया। कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। रागिनी गायिका शिल्पी तिवारी की ‘हा ताने मत मारे रांझे मेरे दिलदार’ रागिनी ने खूब वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन



कार्यक्रम की शुरूआत एसडीएम खुर्जा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रागिनी गायक कर्मपाल शर्मा की प्रस्तुति ‘भारत माता का आंचल माटी नहीं मिलने देंगे सै.. बोस तेरी याद में हरिजन, सिख और मुसलमा रो-रो नीर बहावे सै’ ने खूब वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन


रेडियो सिंगर और टीवी कलाकार केशव कुमार ने ‘अरे भाई देश महान कहूं कैसे, जनता बिलख रही, दुल्हन समान कहूं कैसे’ सुनाकर दर्शकाें को सीटी और तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। मेरठ की रेडियो और टीवी कलाकार उर्मिला चौधरी ने ‘हे गंगे तेरे अर्पण करती अपना सुख प्यार’ पेश किया तो पंडाल तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा शर्मा की ‘देर न हो जाए कहीं देर न हो जाए..’  प्रस्तुति को भी खूब सराहा गया। फतेहपुर से आए रागिनी सिंगर सुंदर राघव ने ‘हम क्या बनाने आए थे क्या बना बैठे, कहीं मंदिर, कहीं मस्जिद बना बैठे, हमसे अच्छी जिंदगी उन परिंदों की है, कभी मंदिर पर जा बैठे कभी मस्जिद पर जा बैठे सुनाकर हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश दिया।


सिंगर और डांसर शिल्पी तिवारी तिवारी ने ‘मुझे नौ लक्खा मंगा दे..’ गाने पर डांस पेश किया। मंजू शर्मा, वर्षा चौधरी, सुलेख चंद्र हूण, संजय सिंह, सुंदर राघव, किरन पाल गुर्जर आदि कलाकारों ने भव्य प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed