{"_id":"6a132728e9409bef2c0f099d","slug":"nsa-imposed-on-haroon-the-main-accused-in-black-marketing-of-urea-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-155503-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: यूरिया की कालाबाजारी के मुख्य आरोपी हारून पर लगाया रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: यूरिया की कालाबाजारी के मुख्य आरोपी हारून पर लगाया रासुका
विज्ञापन
सरकारी यूरिया की कालाबाजारी का तस्कर मो. हारून, जिस पर की गई है एनएसए की कार्रवाई। स्रोत: पुलिस
बुलंदशहर/अनूपशहर। सरकारी यूरिया की कालाबाजारी के मुख्य तस्कर मो. हारून के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है।
रासुका की कार्रवाई डीएम कुमार हर्ष ने की। मामले में नामजद 10 आरोपियों में से आठ को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि खाते में रुपये लेने वाले आरोपी सगे भाई भंडार नायक हरेंद्र प्रताप सिंह और सहायक लेखाकार यश राघव को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
अन्य पर भी रासुका की तैयारी चल रही है। इस प्रकरण को अमर उजाला ने अभियान के रूप में चलाया, इसके बाद लगातार कार्रवाई शुरू हुई।
जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने 10 मई को अनूपशहर गंगा पुल के पास तीन ट्रकों से 1575 कट्टे सरकारी यूरिया के पकड़े थे। इस यूरिया को संभल व रामपुर में कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था।
उस समय तीनों ट्रक चालक और यूरिया की तस्करी करने वाले मो. हारून निवासी गांव हमीरपुर थाना टांडा रामपुर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही यह भी उजागर हुआ कि यूरिया की कालाबाजारी में पीसीएफ के जिला प्रबंधक दिव्यांशु समेत भंडार नायक हरेंद्र प्रताप सिंह, रावेंद्र और सहायक लेखाकार यश राघव शामिल हैं।
विज्ञापन
मो. हारून के मोबाइल फोन से यूरिया की एवज में पीसीएफ के कर्मचारियों को दी गई रकम से संबंधित दस्तावेज भी प्राप्त हुए। जिला कृषि अधिकारी की शिकायत पर अनूपशहर थाना पुलिस ने आरोपी तस्कर मो. हारून के अलावा पीसीएफ के एक अधिकारी और तीन कर्मचारियों के साथ तीन ट्रक चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद डीएम के निर्देश पर दो ट्रांसपोर्ट के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इनमें आरोपी तस्कर मो. हारून, पीसीएफ के जिला प्रबंधक दिव्यांशु वर्मा व भंडार नायक रावेंद्र समेत आठ लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
्डीएम ने बताया कि उक्त मो. हारुन वर्तमान में जिला कारागार बुलंदशहर में निरुद्ध हैं। जो जेल से बाहर आने के लिए न्यायालय से जमानत के लिए प्रयास कर रहा था। इसलिए हारुन के विरूद्ध रासुका की धारा 3(2) की कार्रवाई करते हुए जिला कारागार में रासुका का नोटिस तामील कराया है। उन्होंने यह भी बताया कि शेष अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी रासुका की कार्रवाई की जाएगी।