फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now, young children will be introduced to Sanskrit right from Class 1.

Bulandshahar News: अब पहली कक्षा से ही संस्कृत से परिचित होंगे नौनिहाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहाल अब पहली कक्षा से ही संस्कृत भाषा से परिचित होंगे। अभी परिषदीय विद्यालयों में संस्कृत का पाठ्यक्रम कक्षा तीन से शुरू होता है। नई व्यवस्था के तहत कक्षा एक और दो में बच्चों को संस्कृत की बुनियादी जानकारी देने की तैयारी है। हालांकि इन कक्षाओं में संस्कृत को अलग विषय के रूप में नहीं पढ़ाया जाएगा। बच्चों को गतिविधियों, बातचीत और मौखिक अभ्यास के माध्यम से संस्कृत से जोड़ा जाएगा। प्रस्तावित व्यवस्था शैक्षिक सत्र 2027-28 से लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 1862 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें दो लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद इन विद्यालयों में कक्षा एक और दो के बच्चों को रोजमर्रा में प्रयोग होने वाले संस्कृत के सामान्य शब्द, छोटे वाक्य और बोलचाल के प्रयोग कराए जाएंगे। अभिवादन, परिचय, आसपास की वस्तुओं के नाम और दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाले शब्दों का संस्कृत में अभ्यास कराया जाएगा। कक्षा एक और दो में संस्कृत सिखाने के लिए गतिविधियों और मौखिक अभ्यास पर जोर रहेगा। बच्चों को रटने के बजाय बोलने और सुनने के माध्यम से भाषा से जोड़ने की योजना है। इससे संस्कृत के प्रति झिझक कम करने और बुनियादी शब्दावली मजबूत करने में मदद मिलेगी। एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक ने इस संबंध में सभी बीएसए और डायट प्राचार्यों को पत्र भेजकर सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed