फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now ultrasound will be done in government hospital

Bulandshahar News: अब सरकारी अस्पताल में होंगे अल्ट्रासाउंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। अब सिकंदराबाद के सरकारी अस्पताल में रोगियों को फिर से अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने लगी है। रेडियोलॉजिस्ट के नहीं होने स पिछले दो वर्षों से रोगियों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
बता दें कि दो वर्ष सीएचसी में तैनात डॉ. एपी सिंह एवं अधीक्षक के स्थानांतरण होने के बाद सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद हो गई थी। क्योंकि सीएचसी में वह मात्र रेडियोलॉजिस्ट थे। अल्ट्रासाउंड नहीं होने पर परेशान रोगी बार-बार सुविधा दिए जाने की मांग कर रहे थे। इसके चलते अन्य केंद्रों पर तैनात रेडियोलॉजिस्ट को वैकल्पिक व्यवस्था के आधार पर सप्ताह में एक या बार बैठाया गया। मगर रोगियों की संख्या अधिक होने, जनपद में रोडियोलॉजिस्ट की संख्या कम होने के कारण यह योजना कारगार साबित नहीं हो सकी और सीएचसी में अल्ट्रासााउंड पूरी तरह से बंद हो गए। रोगियों की परेशानी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सक मनोज कुमार कुश्वाह को रेडियोलॉजी में छह माह के प्रशिक्षण के लिए नोएडा भेजा था। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद डॉ. मनोज कुमार वापस ड्यूटी पर लौट आए हैं। इससे सीएचसी में फिर से रोगियों को अल्ट्रासाउंट की सुविधा मिलने लगी है। डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि जानकारी नहीं होने के कारण अभी बहुत कम प्रतिदिन दस से 15 रोगी की पहुंच रहे हैं। जबकि अल्ट्रासाउंड मशीन की क्षमता प्रतिदिन 25 से 30 रोगियों का अल्ट्रासाउंड करने की है।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किंजल राय ने बताया कि सीएचसी में अल्ट्रासाउंड प्रारंभ हो गए हैं। चिकित्सक के परामर्श पर रोगियों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। पूर्व में निजी केंद्रों के माध्यम से रोगियों को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed