फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now the shuttle train going to Delhi will remain cancelled till 23

Bulandshahar News: अब 23 तक निरस्त रहेगी दिल्ली जाने वाली शटल ट्रेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Now the shuttle train going to Delhi will remain cancelled till 23
बुलंदशहर का रेलवे स्टेशन। संवाद
बुलंदशहर। महाकुंभ मेले में स्पेशल ट्रेन के संचालन के चलते 21 फरवरी तक निरस्त की गई शटल ट्रेन (तिलक ब्रिज) का संचालन अब 23 तक बंद रहेगा। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ने पर स्पेशल ट्रेन का संचालन बढ़ाए जाने पर उत्तर रेलवे ने शटल ट्रेन के निरस्त की दो दिन तिथि और बढ़ाई है। ऐसे में दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को दो दिन और बस या अन्य साधन से सफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बुलंदशहर से दिल्ली के लिए एक मात्र शटल ट्रेन (तिलक ब्रिज) का संचालन प्रतिदिन सुबह 05:25 बजे होता है और वापसी में यह करीब 10:30 बजे बुलंदशहर स्टेशन पहुंचती है। इससे बुलंदशहर से काफी यात्री दिल्ली अप-डाउन सफर करते हैं। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने पर दिल्ली से प्रयागराज को महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाए जाने पर 16 फरवरी से 21 फरवरी तक बुलंदशहर से दिल्ली का संचालन बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन




बुलंदशहर-तिलकब्रिज-बुलंदशहर एक्सप्रेस ट्रेन का अप-डाउन संचालन 23 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है। ट्रेन की निरस्त अवधि बढ़ाए जाने की सूचना रेलवे स्टेशन पर चस्पा करवा दी जाएगी। - आदित्य गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed