{"_id":"67c1e56b49123fd7b3064df5","slug":"now-the-municipal-bodies-will-get-the-development-work-done-by-taking-loan-bulandshahr-news-c-30-gbd1005-583320-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अब लोन लेकर विकास कार्य कराएंगे नगर निकाय, पहली किस्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अब लोन लेकर विकास कार्य कराएंगे नगर निकाय, पहली किस्त जारी
विज्ञापन
बुलंदशहर। समस्याएं दूर करने के लिए अब नगर निकायों के सामने बजट संकट नहीं बनेगा। नगर पालिका और नगर पंचायत शासन से लोन लेकर सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट समेत अन्य विकास कार्य करा सकेंगी। इसके लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। नगर पालिका बुलंदशहर के लिए ढाई करोड़ रुपये और नगर पालिका स्याना के लिए दो करोड़ रुपये के प्रस्तावों के लिए लोन स्वीकृत हो चुका है। दोनों निकायों को दो करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी हो चुकी है।
लोन के लिए अधिकारियों को विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजना होगा। शासन इन प्रस्तावों की समीक्षा करने के बाद संबंधित धनराशि का लोन जारी करेगा। निकायों को किस्तों में इस धनराशि को चुकाना होगा। इस कदम से जिले के विभिन्न निकायों में बजट की कमी दूर होगी और लोगों को भी सहूलियत मिलेगी। फिलहाल शासन ने बुलंदशहर नगर पालिका के पांच और स्याना नगर पालिका के 10 प्रस्तावों को स्वीकृति देते हुए साढ़े चार करोड़ रुपये के सापेक्ष दो करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की है।
अंत्येष्टि स्थल विकसित करने के लिए चार निकायों को मिला बजट
शासन ने नगर निकाय क्षेत्रों में अंत्येष्टि स्थल विकसित करने के लिए चार नगर निकायों को बजट जारी किया है। योजना के तहत ककोड़ नगर पंचायत को 28.79 लाख, स्याना नगर पालिका को 42.62 लाख, गुलावठी नगर पालिका को 36.17 लाख और बुगरासी नगर पंचायत को 28.79 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा स्याना नगर पालिका को पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए 1.04 करोड़ रुपये की स्वीकृति के साथ 50 लाख रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन
धनराशि से होने वाले मुख्य विकास कार्य
- नगर के देवीपुरा में एक करोड़ से शास्त्री पार्क रोड का निर्माण
- वार्ड चार व 26 में 39.98 लाख से सड़क व नाली निर्माण
- वार्ड 26 व 28 में 39.66 लाख से सड़क व नाली निर्माण
- 30.93 लाख से स्ट्रीट लाइट के खंभे लगाने का काम
- स्याना के वार्ड 17 में 39.81 लाख से सीसी रोड निर्माण
- स्याना के वार्ड 14 में 38.53 लाख से सीसी रोड निर्माण
- स्याना के वार्ड आठ में 35.36 लाख से सड़क निर्माण
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत शासन की ओर से विकास कार्यों के लिए ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। नगर पालिका के करीब ढाई करोड़ रुपये के प्रस्ताव स्वीकृत करते हुए शासन ने धनराशि जारी की है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। - डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका