{"_id":"576431bf4f1c1ba83b11b874","slug":"now-the-market-value-of-the-circle-rates-will-be-adhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मार्केट मूल्य बनेगा सर्किल रेट का ‘आधार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मार्केट मूल्य बनेगा सर्किल रेट का ‘आधार’
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 17 Jun 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
घर
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब बाजार मूल्य के हिसाब से जमीनों की सर्किल दरें निर्धारित की जाएंगी। रेवेन्यू के गिरते ग्राफ को देखते हुए राजस्व परिषद की ओर से इसके दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
जिले में ब्लाकवार सर्किल रेट का सर्वे किया जा रहा है। अब यह अंतिम चरण में है।
चार दिन के भीतर सर्वेक्षण पूरा होने की उम्मीद है। एआईजी स्टांप वाईआर यादव ने बताया कि सात जुलाई को सर्किल रेट की सूची सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में चस्पा करा दी जाएगी। इसके बाद 20 जुलाई तक लोगों से आपत्तियां मांगी जाएगी और 25 जुलाई तक प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
इस बार जमीन का जो मार्केट रेट होगा उसी आधार पर सर्किल दरें तय होंगी। कुछ स्थानों पर सर्किल दरें बढ़ाई जा सकती हैं।
डिबाई में जमीन खरीदना होगा महंगा
डिबाई। अगस्त से सर्किल रेट बढ़ जाने से जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा। उप्र स्टांप संपत्ति का मूल्यांकन नियमावली के पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ हो गया है। उप निबंधक शांतिभूषण चौबे ने बताया कि प्रस्तावित दरों को जुलाई के प्रथम सप्ताह में प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन