फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now the farmers will be directly in the account to pay the crop

अब किसानों के खाते में सीधे होगा फसल का भुगतान

Wed, 15 Mar 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Wed, 15 Mar 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Now the farmers will be directly in the account to pay the crop
अब किसानों के खाते में सीधे होगा फसल का भुगतान - फोटो : ब्यूरो

अनाज एवं सब्जी मंडियों में किसानों को फसलों का दाम डिजिटल ट्रांजेक्शन से मिलेगा। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन कवायद में जुट गया है। बता दें कि जिले में हर रोज तीन लाख से अधिक काश्तकार मंडियों में अपनी पैदावार लेकर आते हैं। कैबिनेट सचिव ने सभी डीएम को इसके आदेश जारी कर दिए हैं।  

विज्ञापन


बुलंदशहर समेत जहांगीराबाद, अनूपशहर, गुलावठी, सिकंदराबाद,  स्याना, डिबाई, खुर्जा, पहासू, शिकारपुर आदि क्षेत्रों में प्रमुख अनाज और सब्जी मंडियां हैं। अब तक किसानों को उपज के बदले नकद रूप में भुगतान किया जाता था। आढ़ती कमीशन की आड़ में मनमानी करते थे। मगर अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


किसानों को दलहनी, तिलहनी, खाद्यान्न फसलों के साथ ही फलों-सब्जियों का दाम डिजिटल ट्रांजेक्शन से मिलेगा। मंडी में उपज का सौदा होते ही किसान के खाते में आढ़ती पैसा पहुंचा देंगे। डिजिटल ट्रांजेक्शन सिस्टम शुरू होने से आढ़ती टैक्स चोरी नहीं कर पाएंगे और किसान भी नकदी को लाने और जाने के खतरे से बच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट सचिव ने दिया डिजिटल ट्रांजेक्शन का निर्देश
मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में यूपी के समस्त जिलाधिकारियों से कैबिनेट सचिव ने डिजिटल ट्रांजेक्शन को अपनाने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर एक नागरिक का आधार कार्ड होना चाहिए। इसके लिए विशेष अभियान चलाकर आधार बनवाए जाएंगे। सरकार की हर एक योजना से आधार को जोड़ा जाए।


डिजिटल ट्रांजेक्शन का चलन बढ़ाने के लिए मंडियों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की व्यवस्था जल्द शुरू हो जाएगी। किसानों को कृषि उपज के बदले मिलने वाला पेमेेंट नकद रुप में नहीं होगा। किसानों के खातों में कृषि उपज का दाम सीधे ट्रांसफर किया जाएगा। इस संबंध में आढ़तियों से वार्ता प्रस्तावित है। - आंजनेय कुमार सिंह डीएम
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed