{"_id":"677426f6f2318a3d2003f46a","slug":"now-madrasa-exam-forms-can-be-filled-till-january-6-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-127371-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अब छह जनवरी तक भरे जा सकेंगे मदरसा परीक्षा के फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अब छह जनवरी तक भरे जा सकेंगे मदरसा परीक्षा के फॉर्म
विज्ञापन
बुलंदशहर। मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी), आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन फाॅर्म भरने के लिए एक और अंतिम मौका दिया गया है। अब फाॅर्म छह जनवरी तक भरे जा सकेंगे। इससे पहले फाॅर्म भरने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया था।
मदरसा कास्मिया अरबिया इस्लामिया ऊपर कोट के प्रधानाचार्य इरफान अहमद सिद्दीकी ने बताया कि मदरसा शिक्षा परिषद की वर्ष 2025 की परीक्षा के आवेदन पत्र मदरसा बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन भरवाने की शुरूआत 13 दिसंबर से हुई थी। इसके लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया गया था।
लेकिन फार्म भरने से वंचित छात्र-छात्राओं को मदरसा बोर्ड की ओर से छह जनवरी तक फाॅर्म भरने के लिए एक और मौका दिया गया है। इसके बाद फाॅर्म भरने के लिए दूसरा मौका नहीं मिलेगा। इसलिए इच्छुक छात्र-छात्राएं आवेदन निर्धारित तिथि छह जनवरी तक हर हाल में भर दें। फाॅर्म भरते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि किसी तरह की त्रुटि न हो। ऐसा होने पर आवेदन फाॅर्म निरस्त हो सकता है।