फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now learning outcome classes will be run in secondary schools

Bulandshahar News: अब माध्यमिक स्कूलाें में चलेंगी लर्निंग आउटकम कक्षाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। अब जिले के माध्यमिक विद्यालयों में लर्निंग आउटकम कक्षाएं चलेंगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद लखनऊ से आई लर्निंग आउटकम पाठ्य सामग्री से कक्षा नौ और 10 के छात्र-छात्राओं को शिक्षक पढ़ाएंगे। इसके लिए विभाग और माध्यमिक विद्यालयों ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि लर्निंग आउटकम का मतलब है कि बच्चों ने किसी विषय में कितना ज्ञान अर्जित किया है, उसका समय-समय पर मूल्यांकन करना। इसके साथ ही सुनकर, पढ़कर, खेलकर, बातचीत से सीखने का तरीका बताते हैं। इस तरह सीखने में उनके व्यवहार में परिवर्तन आता है।
विज्ञापन

अभी तक लर्निंग आउटकम बेसिक शिक्षा विभाग में ही संचालित था। पहली बार इसे माध्यमिक शिक्षा विभाग में भी चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए जनपद में लर्निंग आउटकम की पुस्तकें भी आई हैं। जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त स्कूलों में यह पुस्तकें दी जाएंगी। लर्निंग आउटकम पुस्तकों से कक्षा नौ और 10 के विद्यार्थियों को अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषय आसानी से पढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लर्निंग आउटकम की पुस्तकों से नौंवी और दसवीं के बच्चों को पढ़ाया जाएगा। पहली बार लर्निंग आउटकम से बच्चों को पढ़ाए जाने के निर्देश मिले हैं। इनका पालन करते हुए पहले चरण में जिले में संचालित 50 राजकीय विद्यालयों में इसकी शुरूआत करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed