फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now Haj pilgrims can deposit the first installment till 11

Bulandshahar News: अब हज यात्री 11 तक जमा कर सकते हैं पहली किस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Now Haj pilgrims can deposit the first installment till 11
बुलंदशहर। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रियों के लिए पहली किस्त जमा करवाने की तारीख अब 11 नवंबर कर दी है। जिला हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण केंद्र प्रभारी प्रबंधक हाजी नूर मौहम्मद कुरैशी ने बताया कि चयनित हज यात्रियों को प्रति यात्री के हिसाब 1,30,300 रुपये की अग्रिम राशि जमा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 11 नवंबर 2024 कर दी गई है। जबकि जरूरी दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर से बढ़ाकर 14 नवंबर कर दी गई है। चयनित सभी आजमीने हज को अपना हज आवेदन फार्म स्व प्रमाणित घोषणा पत्र एवं पासपोर्ट घोषणा पत्र के साथ, जमा की गई राशि की रसीद की कॉपी, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट जो सरकारी डॉक्टर द्वारा प्रमाणित हो, स्वयं हस्ताक्षरित अन्तर्राष्ट्रीय पासपोर्ट की फोटो प्रति तथा हज आवेदन करते समय संलग्न समस्त कागजात की हार्ड कॉपी उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति को 14 नवंबर तक रजिस्टर्ड डाक (स्पीड पोस्ट/रजिस्ट्री) से भेजनी होगी। चयनित हज यात्री जिला हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण केंद्र से किसी भी तरह की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed