{"_id":"580278fb4f1c1b6e52292d86","slug":"now-farmers-in-isapur-get-uprooted-fork","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ईसापुर में किसानों ने उखाड़ा मिल का कांटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ईसापुर में किसानों ने उखाड़ा मिल का कांटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 16 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छपरावत गांव के बाद गन्ना किसानों ने गांव ईसापुर में ब्रजनाथपुर शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र के लिए लगाया गया कांटा उखाड़ फेंका। यह कांटा करीब एक सप्ताह पूर्व ही लगाया गया था। किसान इस बात पर नाराज थे कि उन्हें गन्ने का बकाया भुगतान भी नहीं मिला है।
मालूम रहे कि बकाया भुगतान के लिए किसानों ने बृहस्पतिवार को छपरावत गांव में ब्रजनाथपुर शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र के लिए लगाया गया कांटा उखाड़ दिया था। किसानों ने एलान किया था कि जब तक बकाया भुगतान नहीं मिलता कांटा नहीं लगने दिया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को किसानों ने इस मुद्दे को लेकर छपरावत में भी क्रय केंद्र का कांट उखाड़ दिया। किसान देवी सिंह, श्यौवीर सिंह, बाबू सिंह, नत्थू सिंह, हरपाल सिंह, बबली, राजू, ब्रहमदत्त, जयपाल आदि का कहना था कि मिल ने किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन
उधर, क्षेत्र के उपनिरीक्षक मान सिंह का कहना है कि मिल अफसरों ने किसानों से बात कर मामला सुलझाने की बात कही है। उपनिरीक्षक ने बताया कि गांव में कुछ लोग कांटा लगाने के पक्ष में हैं तथा कुछ विरोध में हैं।
भाकियू ने किया अनामिका शुगर मिल में प्रदर्शन
औरंगाबाद (ब्यूरो)। गन्ना किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू युवा जिलाध्यक्ष गुडडू प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने अनामिका शुगर मिल परिसर में धरना-प्रदर्शन कर मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। समस्याओं का समाधान न होने पर भाकियू ने मिल प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है।
धरने पर किसानों को संबोधित करते युवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अनामिका शुगर मिल कैमिकल युक्त पानी जमीन में डाल रही है। इस कारण मिल के आस पास गांवों का पानी दूषित हो रहा है। उन्होंने सरकार से गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति कुंतल किये जाने की मांग की है।
सूचना पर मिल के मुख्य महाप्रबंधक पीके मल्होत्रा पहुंचे और किसानों की समस्याओं को सुना। इसके बाद किसानों ने आठ सूत्रीय ज्ञापन मुख्य महाप्रबंधक को सौंप दिया। धरने में उदयवीर सिंह, सोनू पाठक, प्रवीन कुमार, संजय सिंह, देवेन्द्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सोनू गिरि, लोकेश कुमार, जगत सिंह, धर्मपाल सिंह, सुधीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, जुगेन्द्र सिंह, अमरपाल सिंह, विकास सिरोही, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।