{"_id":"699f2c5aabbfa60ff305361b","slug":"now-experts-from-the-medical-college-will-conduct-the-post-mortem-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-149299-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अब मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ करेंगे पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अब मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ करेंगे पोस्टमार्टम
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का पोस्टमार्टम गृह का कक्ष। संवाद
बुलंदशहर। मेडिकल कॉलेज में संचालित पोस्टमार्टम गृह में अब मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ पोस्टमार्टम कर सकेंगे। अभी तक सीएचसी-पीएचसी के चिकित्सक प्रतिदिन रोस्टर के अनुसार पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कर रहे हैं। इनके यहां आने से मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पाती।
अब नए आदेश के अनुसार मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विशेषज्ञ के निर्देशन में जूनियर डॉक्टर पोस्टमार्टम करेंगे। इस प्रक्रिया से सीएचसी-पीएचसी के स्टाफ के साथ मरीजों को भी राहत मिलेगी।
कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय में बने पोस्टमार्टम गृह का अभी तक स्वास्थ्य विभाग संचालन कर रहा है। इसके लिए प्रतिदिन एक चिकित्सक व एक फार्मासिस्ट की ड्यूटी लगाई जा रही है लेकिन अब यह जिम्मेदारी पूरी तरह मेडिकल कॉलेज को हस्तांतरित की जा रही है। मेडिकल कॉलेज में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर फॉरेंसिक मेडिसिन इस प्रक्रिया का निर्देशन करेंगे।
विज्ञापन
इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में जल्द टीम का गठन किया जाएगा। जिसके बाद शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ के निर्देशन में जूनियर डॉक्टर पोस्टमार्टम करेंगे। इस सुविधा से पोस्टमार्टम रिपोर्ट की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है। साथ ही, कानूनी साक्ष्यों की सटीकता भी बढ़ेगी। (संवाद)