{"_id":"590a1b6c4f1c1b7401441a17","slug":"notice-to-loss-17-in-wheat-procurement","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद में फिसड्डी 17 प्रभारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद में फिसड्डी 17 प्रभारियों को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Wed, 03 May 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद
- फोटो : अमर उजाला
गेहूं खरीद पर शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद लापरवाही बरत रहे क्रय केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। कम गेहूं खरीद करने वाले केंद्र प्रभारियों को चेतावनी जारी की गई है। गेहूं खरीद को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इन केंद्रों पर 100 मीट्रिक टन से भी कम खरीद की गई है।
विज्ञापन
जनपद में 103 गेहूं खरीद केंद्रों को एक लाख चार हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। इन सभी क्रय केंद्रों पर अभी तक 35 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो सकी है। जनपद में 17 क्रय केंद्र ऐसे हैं, जहां महज 100 मीट्रिक टन से भी कम गेहूं की खरीद हो सकी है।
विज्ञापन
इन क्रय केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी कर गेहूं खरीद की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। गेहूं खरीद नहीं बढ़ने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बता दें कि गेहूं खरीद को लेकर शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन जल्द से जल्द लक्ष्य पूरा करने की कोशिश में जुटा हुआ है, लेकिन क्रय केंद्र प्रभारी शासन की इस मंशा को पलीता लगाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन