फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Notice to 400 big defaulting farmers

Bulandshahar News: 400 बड़े बकायेदार किसानों को नोटिस, ऋण न जमा करने पर जारी होगी आरसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
Notice to 400 big defaulting farmers
जिला सहकारी बैंक।
बुलंदशहर। सहकारिता विभाग ऋण की वसूली के लिए अभियान चल रहा है। विभाग ने 400 से अधिक बड़े बकायेदार किसानों को नोटिस जारी किए हैं। चेतावनी दी है कि यदि वह जल्द ऋण जमा नहीं कराते हैं तो फिर उनकी आरसी जारी की जाएगी। ऋण जमा करने वालों में सिकंदराबाद तहसील के किसान सबसे आगे हैं।
विज्ञापन

जिले में वित्तीय वर्ष 2023-24 में सहकारिता विभाग ने सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों को 777 करोड़ का ऋण केसीसी के माध्यम से स्वीकृत कराया था। अब किसानों से ब्याज सहित इस ऋण की वसूली की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार विभाग ने 570 करोड़ रुपये की रिकवरी कर ली है। जबकि शेष राशि की रिकवरी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

एक लाख से अधिक ऋण लेने वाले 400 से अधिक किसान ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक ऋण जमा नहीं किया है। इन किसानाें को नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई है कि यदि वह 30 जून तक ऋण जमा नहीं करते हैं तो इन्हें डिफाल्टर घोषित करते हुए आरसी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को एआर को-ऑपरेटिव अमित कुमार त्यागी ने गुलावठी जिला सहकारी बैंक में पहुंचकर ऋण वसूली की समीक्षा करते हुए कर्मचारियों को तेजी से वसूली करने के निर्देश दिए। बताया कि वसूली में सबसे आगे जिले की सिकंदराबाद तहसील है यहां पर 81 फीसदी ऋण किसानों से वसूला जा चुका है। उन्होंने बताया कि जनपद की सभी शाखा एवं विभाग के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वह वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। शत-प्रतिशत वसूली 30 जून तक होनी है।



तहसील स्तर पर अभी तक हुई ऋण की वसूली
सिकंदराबाद -- 81 प्रतिशत

डिबाई -- 70 प्रतिशत

अनूपशहर -- 62 प्रतिशत

स्याना -- 77 प्रतिशत

शिकारपुर -- 67 प्रतिशत

बुलंदशहर -- 77 प्रतिशत



जिले में किसानों से वसूली चल रही है। किसानों को बैंकों से ऋण दिलाया गया था। 30 जून तक सभी किसान अपना ऋण जमा कर दें। 777 करोड़ के सापेक्ष 570 करोड़ की वसूली कर ली गई है। - अमित कुमार त्यागी, एआर को-ऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed